Skip to content
23 July 2026 News Safidon City
- खेडा खेमावती के लड़के ने NEET की परीक्षा पास करके दादा- दादी के सपने को किया पूरा ! दादा बोल्या खुशी का ठिकाना नही।
- सफीदों के गांव हाट में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का CMO डॉ. सुमन कोहली ने किया निरीक्षण, मरीजों से भी की सीधी बातचीत।
- सफीदों के धर्मगढ़ निवासी गुरकिरत सिंह की UK में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम।
- सफीदों के गांव सिंहपुरा में दादा खेड़े पर हवन व भंडारे का आयोजन गांव की सुख समृद्धि के लिए जो बच्चे देश-विदेश में बैठे हैं उनके सुख शांति के लिए और जो दिल्ली जंतर मंतर पर अपने हक और हक्कू की लड़ाई को लड़ने के लिए वह विजई होकर लौटे।
22 July 2026 Safidon News
- सफीदों वार्ड-1 में बिजली विभाग की लापरवाही! पोल के लिए खोदा गड्ढा, तोड़ दी पानी की पाइपलाइन
- महाराजा अग्रसैन चौक पर दूसरी प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव का एडवोकेट विजयपाल सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि चौक की ऐतिहासिक पहचान और गरिमा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अग्रवाल समाज को समर्थन देते हुए सौंदर्यकरण के तहत महाराजा अग्रसैन के जीवन व आदर्शों को दर्शाने वाला प्रतीक स्थापित करने का सुझाव दिया।
- वरिष्ठ पत्रकार कर्मवीर तुसीर ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल की सदस्यता लेने के बाद बार एसोसिएशन सफीदों की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट कुणाल अग्रवाल व अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
- सफीदों के वार्ड नंबर 2 में चल रही है अवैध फैक्ट्री, कॉलोनी वासियों के सर पर लटक रही बीमारियों की तलवार।
21 July 2026 Safidon ki Khabar
- सफीदों में अवैध फैक्ट्री का ज़हरीला कहर, प्रदूषण से कॉलोनीवासियों का जीना दूभर। साथ में लगता है सरला कॉलेज।
- सफीदों के वरिष्ठ इनेलो नेता लखविंदर चहल आए उजड़े हुए सब्जी मंडी के दुकानदारों के पक्ष। क्रोध में नजर आए
- सब्जी मंडी व अनाज मंडी में कब्जा करने वाला देश का गद्दार है:- विधायक रामकुमार गौतम
- भावुक हुआ दुकानदार, ताली बजाकर बोला:- मैं खुश हूँ….सब पर कार्यवाही होनी चाहिए
- सफीदों में पार्षद प्रतिनिधि हिमलेश जैन पर गाली-गलौज के आरोप
- महाराजा अग्रसेन चौक विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस पूरे मामले में समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद प्रवीन बंसल खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने नगरपालिका की कार्यप्रणाली के साथ-साथ अग्रवाल समाज के तीनों जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए हैं। बंसल ने कहा कि जब नगरपालिका की हाउस बैठक में गोल चक्कर पर नए स्ट्रक्चर और दूसरी प्रतिमा से जुड़ा प्रस्ताव आया था, तब उप-प्रधान अखिल गुप्ता, वार्ड नंबर-12 के पार्षद कुणाल मंगला और वार्ड नंबर-13 के पार्षद प्रतिनिधि हिमलेश जैन ने उसी समय इसका विरोध क्यों नहीं किया? उनका कहना है कि यदि तीनों जनप्रतिनिधि हाउस में ही आपत्ति दर्ज करा देते, तो आज यह विवाद खड़ा ही नहीं होता।महाराजा अग्रसेन चौक विवाद में समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण बंसल ने कहा कि वार्ड नंबर 12 से पार्षद कुणाल मंगला ने स्वयं इस बात को मानना है कि कहीं ना कहीं जो हमारे साथ धोखा हुआ इसका हल हमें हाउस में ही करना चाहिए था क्योंकि समाज का प्रतिनिधित्व करने के चलते जवाब तो हमें ही देना पड़ेगा हम अपनी जिम्मेवारी से नहीं भाग सकते और बंसल ने कहा कि इन तीनों पार्षदों की जिम्मेवारी बनती है कि यह सारा षड्यंत्र जिसने भी रचा है उसका नाम उजागर करें ताकि भविष्य में कोई भी किसी भी समाज के खिलाफ आगे षड्यंत्र ना रख सके अग्रवाल समाज इतना समृद्ध है कि जिसको वह बना सकते हैं उसको मिटा भी सकते हैं अतः शुरू दिन से मेरी यही मांग है कि इस चौक पर एक रुपया एक ईंट चिन्ह लगाकर शहर का मान बढ़ाएंप्रवीन बंसल ने आरोप लगाया कि महाराजा अग्रसेन चौक की ऐतिहासिक गरिमा को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज किसी भी समाज या महापुरुष का विरोध नहीं करता, लेकिन महाराजा अग्रसेन के नाम से वर्षों से स्थापित इस चौक पर दूसरी प्रतिमा लगाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तैयार किए गए स्ट्रक्चर को हटाकर वहां महाराजा अग्रसेन के ‘एक रुपया-एक ईंट’ सिद्धांत का प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया तो अग्रवाल समाज आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा।
- आचार्य पुरुषोत्तम ने सफीदों नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए ठोकी ताल! कहा : शहर को चमका देंगे!
Safidon 5 July 2026 news
- सफीदों का खानसर चौक अपनी बदहाली पर आंसू बहाता लोड हुए ट्रक को निकलती हाइड्रा आए दिन इस प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती है
- Good Shepherd International School में Student Leaders का हुआ सम्मान, Investiture Ceremony 2026 बना आकर्षण का केंद्र
- सफीदों नंबर HR33F4370 की बाइक का 152D पर कार से जोरदार एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर घायल
- सफीदों के लोगों के लिए खुशखबरी! Jansewa Hospital में अब अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ 24×7 इमरजेंसी सेवा उपलब्ध।
Safido Sahar Khabar 16 June 2026
- माँ भागो देवी अस्पताल – गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, अब फ्री ओपीडी के साथ, हर शनिवार और रविवार निःशुल्क परामर्श ,आधुनिक मशीनों से सभी प्रकार की बीमारियों की जांच एवं उपचार
- दशहरा समिति सफीदों की एक महत्वपूर्ण बैठक फ्यूजन होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान प्रवीण मघान ने की। बैठक में समिति की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Safidon ki Khabar 15 June 2026
- सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नागक्षेत्र सरोवर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान, तर्पण, हवन और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
- सफीदों के गांव ऐंचरा कला के पास प्राइवेट बस और कार की आमने-सामने टक्कर में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
- महात्मा गांधी मार्ग की जर्जर हालत और गहरे गड्ढों से परेशान लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश जांगड़ा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
- दक्षिण हरियाणा बिजली निगम परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि अमित सिंह सहित अन्य अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की।
- दशहरा समिति सफीदों की बैठक में आगामी दशहरा उत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के प्रधान प्रवीण मघान ने बताया कि समिति का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है, जिससे भविष्य में बड़े स्तर पर आयोजन और प्रशासनिक सहयोग प्राप्त करने में सुविधा होगी।
- भाविप सर्पदमन शाखा द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मुख्य अतिथि गुलाब सिंह सैनी ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
Safidon Village news 14 June 2026
- सफीदों जिला जींद एसआईआर-2026 को लेकर उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने की समीक्षा बैठक
Safidon City News 13 June 2026
- जींद CMO कार्यालय में विजिलेंस की रेड, ₹44 हजार की रिश्वत लेते ड्राइवर गिरफ्तार
- सफीदों क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार महाबीर मित्तल बने अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश प्रचार सचिव
- प्लाटी में पीली ईटों के भ्रष्टाचार के चलते विधायक रामकुमार गौतम की पंचायती राज के एसडीओ को फटकार,सस्पेंड करवाने की दी चेतावनी
- हरियाणा महिला आयोग में बड़ा बदलाव, उषा प्रियदर्शनी बनीं नई अध्यक्ष; मीना परमार को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Safidon Samachar 12 June 2026
- जन-जन अभियान के तहत सफीदों पहुँचे दिग्विजय चौटाला, HKRN में नौकरी की वायरल VIDEO पर दिया जवाब
- Safidon Basini village news – सफीदों के गांव बसिनी में विवादित जमीन पर खेती को लेकर टकराव, तहसीलदार की कार्रवाई चर्चा में
- सफीदों के एसडीएम कार्यालय में स्वास्थ्य से संबंधित जाच शिविर, शुभारंभ करने विधायक पहुंचे
Safidon ki taaja Khabar 11 June 2026
- सफीदों में पहुंच गई मेदांता की टीम स्वास्थ्य चेकअप कैंप फ्री दवाईयां फ्री
- गौसेवा आयोग के चेयरमैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिवंगत पत्रकार विक्रम कश्यप की स्मृति में फ्री चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, पहुंचे मेदांता अस्पताल के डॉक्टर,
- सफीदों 11 तारीख स्थान फर्स्ट स्टेप SMR पत्रकार विक्रम की याद में फ्री हेल्थ चेकअप करने आ रही टीम मेदांता से
- सफीदों में नाबालिग से विदेशी नंबर से मांगी 15 लाख की फिरौती ,फिरौती न देने पर जान से मारने की दी धमकी
Safidon Latest News in Hindi 10 June 2026 सफीदों की 10 जून 2026 की खबरे
- सफीदों की टीटो खेरी गाओं में कूड़े को लेकर मारपीट सफीदों सिविल हॉस्पिटल में भर्ती
- सिल्लाखेड़ी युवक पर जानलेवा हमला, दर्जनभर युवकों ने मिलकर बेरहमी से की पिटाई। सफीदों सिविल हॉस्पिटल में भर्ती
- सफीदों पुलिस ने पानीपत रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि पुलिस होटल संचालक व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
- पत्रकार विक्रम कश्यप के परिवार के साथ खड़ा हुआ समाज, चंद्र सैनी, सेवा राम सैनी व बिजेंद्र सैनी ने दी सांत्वना और की आर्थिक मदद दिवंगत पत्रकार विक्रम कश्यप के परिवार को सांत्वना देने के लिए सफीदों की कई प्रमुख हस्तियां उनके निवास पर पहुंचीं। इस दौरान चंद्र सैनी, सेवा राम सैनी तथा बिजेंद्र सैनी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।